SSC CGL 2022211)एक दुकानदार एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 28% की छूट देता है और फिर भी 20% का लाभ कमाता है। यदि उसे एक वस्तु के विक्रय पर 30.80 रुपये का लाभ होता है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (रुपये में) कितना है?
184.80
SSC CGL 2022212)मंजीत ने 22,000 रुपये में एक पुरानी मोटरसाइकिल खरीदी और इसके पूरी मरम्मत और रखरखाव पर 3,000 रुपये खर्च किए। फिर उसने इसे 12% लाभ के पर बेच दिया। यदि वह इसे 500 रुपये कम में बेचता, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होता?
10%
SSC CGL 2022213)केलों के मूल्य में 20% की कमी से ग्राहक ₹80 में 6 और केले खरीद सकता है। प्रति दर्जन केलों का घटा हुआ मूल्य (₹ में) क्या है?
32
SSC CGL 2022214)एक फल विक्रेता 80 संतरों को बेचकर 95 संतरों का मूल्य प्राप्त करता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
SSC CGL 2022215)एक दुकानदार एक मशीन पर 18% की छूट देता है और उसे ₹48,380 में बेचता है। यदि वह छूट नहीं देता है, तो उसे 18% का लाभ मिलेगा। मशीन का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है?
50,000
SSC CGL 2022216)एक व्यक्ति ने एक पुस्तक को उसके अंकित मूल्य पर 31% की छूट पर खरीदा। यदि कोई छूट नहीं दी जाती, तो उसे 2,480 रुपये अधिक देने पड़ते। उसने पुस्तक के लिए कितना भुगतान (रुपये में) किया ?
5,520
SSC CGL 2022217)एक वस्तु एक निश्चित कीमत पर बेची जाती है। यदि इसे इस मूल्य के 70% पर बेचा जाता है, तो 10% की हानि होती है। मूल विक्रय मूल्य पर बेचने पर लाभ का प्रतिशत क्या है?
\(\frac{200}{7} %\)%
SSC CGL 2022218)एक घरेलू उपकरण कंपनी एक खाद्य प्रोसेसर की बिक्री पर 20% और 35% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है। 4580 रुपये के क्रय मूल्य वाले खाद्य प्रोसेसर का अंतिम विक्रय मूल्य (रुपये में, निकटतम रुपये में) क्या है?
2382
SSC CGL 2022219)एक दुकानदार ने 15 रुपये में 10 की दर से टॉफियां खरीदी और उन्हें 40 रुपये में 16 की दर से बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिये। (दो दशमलव स्थानों तक सही)
66.67%
SSC CGL 2022220)एक सब्जी विक्रेता 1 किलो आलू 25 रुपये में बेचता है और 25% लाभ अर्जित करता है। शाम को केवल 10% लाभ के साथ वह आलू को कितने मूल्य (रुपये में) प्रति किलो पर बेचता है?
22