SSC CGL 2022131)एक व्यक्ति के वेतन में 50% की वृद्धि और बाद में 50% की कमी । उसे कितने प्रतिशत हानि या लाभ होता है?
25% की हानि
SSC CGL 2022132)एक आयत की लंबाई और चौड़ाई में क्रमशः 8% और 5% की वृद्धि की जाती है। आयत के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
13.4%
SSC CGL 2022133)एक स्कूटर की कीमत क्रमशः 10%, 5% और 15% बढ़ जाती है। स्कूटर की कीमत में कुल कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
\(32 \frac{33}{40} \%\)
SSC CGL 2022134)एक महिला के व्यय और बचत का अनुपात 5 ∶ 1 है। यदि उसकी आय और व्यय में क्रमश: 10% और 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
40%
SSC CGL 2022135)राजू, रवि और अशोक ने एक चुनाव लड़ा। डाले गए कुल वोटों में से 5% वोट अमान्य थे। राजू को कुल वोटों का 30% प्राप्त हुआ। रवि को कुल वोटों का 32% प्राप्त हुआ। विजेता को सबसे कम वोट प्राप्त करने वाले व्यक्ति से 5136 अधिक वोट प्राप्त हुए। डाले गए वोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
171200
SSC CGL 2022136)शिवा का मासिक वेतन 75,000 रुपये है। वह घरेलू सामानों पर 12,000 रुपये, एलआईसी और म्यूचुअल फंड पर 14,000 रुपये, अपने बच्चों की शिक्षा पर 15,000 रुपये व्यय करता है और विविध व्ययों के लिए 10,000 रुपये रखता है। उसकी बचत 21,000 रुपये प्रति माह है और वह शेष राशि को एक अनाथालय को दान कर देता है। वह अपनी आय का कितना प्रतिशत दान करता है?
4%
SSC CGL 2022137)दो संख्याओं का योगफल 680 है। यदि बड़ी संख्या में 15% की कमी की जाती है और छोटी संख्या में 15% की वृद्धि की जाती है, तो परिणामी संख्याएँ बराबर होती हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
291
SSC CGL 2022138)एक संख्या में से 20% घटाने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। अब इस संख्या में 200% की वृद्धि करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है। तीसरी संख्या और मूल संख्या का अंतर दूसरी और तीसरी संख्या के अंतर से कितने प्रतिशत अधिक या कम है?
कम, 12.5 प्रतिशत
SSC CGL 2022139)720 रुपये की कमाई में से, पंकज 65% खर्च करता है। वह कितना बचाता है?
252 रुपये
SSC CGL 2022140)राघव कपड़े खरीदने के लिए एक शॉपिंग मॉल गया। उसके पास दो कूपन थे, लेकिन एक दिन में केवल एक ही इस्तेमाल किया जा सकता था। पहले कूपन का उपयोग करके कुल राशि पर 30% की कुल छूट प्राप्त की जा सकती है। यदि वह न्यूनतम 3 शर्ट खरीदता है, तो दूसरे कूपन का उपयोग करके उसे सबसे महंगी शर्ट के मूल्य पर 80% की छूट मिलेगी। राघव न्यूनतम मूल्य पर 3 शर्ट किस मूल्य पर खरीद सकता है, यदि तीन शर्ट का मूल्य क्रमशः 1,250 रुपये, 1,540 रुपये और 1,375 रुपये है?
2,915.50 रुपये