SSC CPO 20201)एक वर्ग का परिमाप एक आयत के परिमाप के समान है। वर्ग का परिमाप 40 मी है। यदि उसकी चौड़ाई, उसकी लम्बाई की दो-तिहाई है, तो आयत का क्षेत्रफल (वर्ग मी में) क्या है?
96
SSC CPO 20202)यदि एक आयत की प्रत्येक भुजा में 11% की कमी होती है, तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी होगी?
20.79%
SSC CPO 20203)एक समचतुर्भुज की एक भुजा 13 सेमी है और उसके विकर्णों में से एक 10 सेमी है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) क्या है?
120
SSC CPO 20204)यदि एक पहिये का व्यास 42 सेमी है, तो पहिया 12 चक्कर में कितनी दूर (मीटर में) जाता है? ( π = \(\frac {22} 7 \) लीजिए)
15.84
SSC CPO 20205)एक आयताकार लॉन जिसकी लंबाई उसकी चौड़ाई से दोगुनी है, को उसके किनारों पर चार अर्ध-वृत्ताकार हिस्से बनाकर बढ़ाया जाता है। पूरे लॉन को 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से समतल करने की कुल लागत (रुपये में) क्या है, यदि आयताकार लॉन की छोटी भुजा 12 मीटर है? (π = 3.14 लीजिए)
85,320
SSC CPO 20206)एक समलम्ब चतुर्भुज की दो समानांतर भुजाएँ क्रमशः 27 सेमी और 13 सेमी हैं। यदि समलम्ब चतुर्भुज की ऊँचाई 7 सेमी है, तो मीटर2में इसका क्षेत्रफल क्या है?
0.014
SSC CPO 20207)यदि किसी वर्ग का क्षेत्रफल 19% कम हो जाता है, तो वर्ग का विकर्ण कितना कम हो जाता है:
10%
SSC CPO 20208)एक आयताकार लॉन जिसकी लंबाई इसकी चौड़ाई से दोगुनी है, उसके भुजाओं पर चार अर्ध-वृत्ताकार हिस्से बनाए गए हैं। लॉन का कुल क्षेत्रफल (मीटर2 में) क्या है यदि आयत की छोटी भुजा 12 मीटर है? (π = 3.14 है)
853.2
SSC CPO 20209)षट्भुजाकार के एक मैदान का क्षेत्रफल 1944√3 मीटर2 है। 11.50 रुपये प्रति मीटर की दर से इस पर बाड़ लगाने की लागत (रुपये में) क्या होगी?
2,484 रुपये
SSC CPO 202010)एक समलम्ब की दो समानांतर भुजाएं क्रमशः 17 सेमी और 15 सेमी हैं। यदि समलम्ब की ऊंचाई 6 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल (मीटर2 में) है:
0.0096 मीटर2