SSC CGL 2022101)46 संख्याओं का औसत 50.5 है। पहली 25 संख्याओं का औसत 45 है और अंतिम 18 संख्याओं का औसत 56 है। 28वीं संख्या 67 है। यदि 26वीं और 27वीं संख्याओं को हटा दिया जाए, तो शेष संख्याओं का औसत कितना है?
50
SSC CGL 2022102)A ने B से 30% अधिक निवेश किया। B ने C से 40% कम निवेश किया, जिसने 8,000 रुपये निवेश किए। उन सभी के द्वारा एकत्रित रूप से निवेश की गई कुल राशि का औसत (निकटतम रुपये में) क्या है?
6,347
SSC CGL 2022103)तीन संख्याओं में से, दूसरी संख्या, पहली संख्या का एक तिहाई है और साथ ही तीसरी संख्या का तीन-चौथाई भी है। यदि तीनों संख्याओं का औसत 112 है, तो सबसे छोटी संख्या क्या है?
63
SSC CGL 2022104)तीन संख्याओं का औसत 15 है। दूसरी और तीसरी संख्या का औसत 12.5 है। पहली संख्या क्या है?
20
SSC CGL 2022105)बारह संख्याओं का औसत 42 है। अंतिम पाँच संख्याओं का औसत 40 है और पहली चार संख्याओं का औसत 44 है। छठवीं संख्या, पाँचवीं संख्या से 6 कम है और सातवीं संख्या से 5 कम है। छठवीं और सातवीं संख्याओं का औसत है:
41.5
SSC CGL 2022106)
राम एक स्थान Z से P तक 130 किमी/घंटा की औसत गति से यात्रा करता है। उसने पहली 75% दूरी दो-तिहाई समय में तय की और शेष दूरी X किमी प्रति घंटे की औसत गति से तय की। \(\frac{x}{2} \)का मान क्या है?
48.75
SSC CGL 2022107)ग्यारह क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों का औसत d है। यदि अंतिम दो संख्याओं को हटा दिया जाए, तो औसत में कितनी वृद्धि या कमी होगी?
1 की कमी होगी
SSC CGL 2022108)प्रथम छह अभाज्य संख्याओं का औसत क्या है?
\(6{5\over6}\)
SSC CGL 2022109)एक कक्षा के अंग्रेजी के परिणाम तैयार करते समय, एक छात्र के अंक 57 के स्थान पर 95 दर्ज किए गए, जिसके परिणामस्वरूप औसत अंक में 0.95 की वृद्धि हुई। कक्षा में कितने छात्र थे?
40
SSC CGL 2022110)तीन धनात्मक संख्याएँ 2 : 3 : 4 के अनुपात में हैं। उनके वर्गों का योग 2349 है। पहली दो संख्याओं का औसत है:
22.5