SSC CGL 202241)छह मित्र, डेविड, भानु, मिंटो, क्रिटा, जॉन और निसान, केंद्र की ओर अपनी पीठ किए हुए एक वृत्त में बैठे हैं। डेविड और मिंटो क्रमशः भानु के ठीक बाईं और दाईं ओर बैठे हैं। जॉन, डेविड के निकटतम बाएं नहीं बैठा है। निसान, भानु के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। भानु के बाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
क्रिटा
SSC CGL 202242)पाँच मित्र, H, I, J, K और L, एक विद्यालय के शीर्ष रैंक धारक हैं। H की रैंक K की रैंक के ठीक ऊपर और L की रैंक के ठीक नीचे है। I शीर्ष रैंक पर है और J निम्नतम रैंक पर नहीं है। उनमें से निम्नतम रैंक पर कौन है?
K
SSC CGL 202243)सात मित्र E, F, G, H, I, J और K एक गोलाकार मेज़ के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठे हैं। F और I क्रमशः G के निकटतम बाएं और दाएं बैठे हैं। H, G के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। E और I, J के पड़ोसी हैं। H के निकटतम दाएं कौन बैठा है?
K
SSC CGL 202244)पांच मित्र विष्णु, चिराग, रैना, काव्या और सुरभि एक गोलाकार मेज़ के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठे हैं। विष्णु, काव्या के निकटतम दायें है। चिराग, काव्या के बाएं तीसरे स्थान पर है। सुरभि, चिराग के सन्निकट नहीं है। काव्या के बाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
रैना
SSC CGL 202245)नौ कर्मचारी, K, L, M, N, O, P, Q, R और S, दफ्तर में एक सीधी रेखा में बैठे हैं, सभी पूर्व की ओर सम्मुख है। O, M के दायें से तीसरा है। K, P के बायें से तीसरा है। Q, P और S के निकटतम बीच में है। N, M के दायें से चौथा है। P, N के निकटतम दायें है। R, O के बायें से चौथा है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
L, O के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।
SSC CGL 202246)बिंदु, क्रुणाल, मनोज, नीलिमा, ओंकार, पीयूष, रेणु और सुंदर एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। सुंदर, पीयूष के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। सुंदर और क्रुणाल के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। ओंकार, बिंदु के विपरीत बैठा है, जो कि क्रुणाल और पीयूष की निकटतम पड़ोसी नहीं है। नीलिमा, क्रुणाल और बिंदु की निकटतम पडोसी है। मनोज, बिन्दु के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
नीलिमा उस व्यक्ति के विपरीत बैठी है जो रेणु के निकटतम बायें बैठा है।
SSC CGL 202247)राघव, मनप्रीत, सुनैना, प्रक्रित, वेदिका और अरवा एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं। राघव, प्रक्रित के बाएं से दूसरे स्थान पर है। मनप्रीत, सुनैना के निकटतम बायें बैठा है। अरवा, वेदिका के दायें से दूसरे स्थान पर है। राघव और मनप्रीत के बीच दोनों छोर से समान संख्या में व्यक्ति हैं। सुनैना के बायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
अरवा
SSC CGL 202248)छह बच्चे G, H, I, J, K, और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं। J और K, क्रमशः G के निकटतम बाएँ और दाएँ बैठे हैं। L, J के निकटतम बायें बैठा है, लेकिन H के निकटतम दायें नहीं बैठा है। K के निकटतम दायें कौन बैठा है?
H
SSC CGL 202249)उस सही विकल्प का चयन कीजिये जो दिए गए शब्दों के उसी क्रम को दर्शाता है जिसमें वे अंग्रेजी शब्दकोश में होते हैं।
1. Pediculate
2. Pandemonium
3. Pancytopenia
4. Panelist
5. Panegyric
3, 2, 5, 4, 1
SSC CGL 202250)प्रकाश, कादिर, रमेश, सौरभ और तारिक मित्र हैं। रमेश, कादिर से लंबा है लेकिन सौरभ से छोटा है। प्रकाश सबसे छोटा है, और तारिक, सौरभ से लंबा है। उनमें से सबसे लंबा कौन है?
तारिक