Score Khel Tests Quiz Questions Papers Courses Typing Lectures Login
Hindi Version of the Ques with Green background are available only
objective Ques (73 results)
1)

कुछ छात्र भ्रमण पर गए थे। 6 किमी/घंटा की गति से, उन्होंने बाइक से 2 घंटे तक यात्रा की; फिर 2 किमी/घंटा की गति से, वे एक और घंटे के लिए चले; फिर उन्होंने एक घंटा विश्राम किया और आधे घंटे भोजन किया; फिर 1 मीटर/सेकंड की गति से, वे एक बगीचे में घूमने के लिए एक घंटे तक चले; और अंत में 4 किमी/घंटा की गति से वे 3 घंटे में घर लौट आए। उनकी औसत गति, किमी/घंटा में, (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) क्या है?

SSC CGL 2022
A)

0.28

B)

129.23

C)

3.48

D)

251.62

2)

एक जीप 60 किमी/घंटा की औसत गति से 300 किमी दूर एक स्थान की यात्रा करती है और 30 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। पूरी यात्रा की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC CGL 2022
A)

40

B)

80

C)

75

D)

60

3)

एक नाव 8 घंटे में धारा के प्रतिकूल 25 किमी और धारा के अनुकूल 39 किमी चलती है। यह 11 घंटे में धारा के प्रतिकूल 35 किमी और धारा के अनुकूल 52 किमी की यात्रा करती है। यदि धारा एकसमान गति से बहती है तो धारा की गति ज्ञात कीजिए।

SSC CGL 2022
A)

6 किमी/घंटा

B)

5 किमी/घंटा

C)

4 किमी/घंटा

D)

3 किमी/घंटा

4)

एक छात्र मेट्रो स्टेशन तक पहुँचने के लिए अपने घर से 6 किमी चला, फिर एक मेट्रो में सवार हुआ जिसकी औसत गति 60 किमी/घंटा है, और गंतव्य पर पहुँच गया। पूरी यात्रा में 3 घंटे का समय लगा। यदि पूरी यात्रा की औसत गति 32 किमी/घंटा है, तो चलने की चाल ________ है।

SSC CGL 2022
A)

2 किमी/घंटा

B)

3 किमी/घंटा

C)

1.5 किमी/घंटा

D)

4 किमी/घंटा

5)

एक ट्रेन पहले 5 मिनट में 18 मीटर/सेकंड की गति से यात्रा करती है, अगले 10 मिनट में 7.5 किमी की दूरी तय करती है और अगले 10 मिनट में 12 किमी की दूरी तय करती है। पूरी यात्रा के लिए इसकी औसत गति (किमी/घंटा में, 1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या है?

SSC CGL 2022
A)

45.7

B)

71.2

C)

59.8

D)

64.6

6)

एक निश्चित दूरी का दो-तिहाई भाग 45 किमी/घंटा की गति से, एक-चौथाई भाग 60 किमी/घंटा की गति से और शेष भाग 75 किमी/घंटा की गति से तय किया जाता है। पूरी यात्रा के दौरान प्रति घंटे में औसत गति ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक सही)

SSC CGL 2022
A)

58.25 km/h

B)

45.75 km/h

C)

51.25 km/h

D)

49.77 km/h

7)

यदि राम अपनी सामान्य गति की 60% गति से एक निश्चित यात्रा करता है, तो वह गंतव्य पर 36 मिनट देरी से पहुँचता है। गंतव्य तक पहुँचने का उसका सामान्य समय (मिनट में) कितना होगा?

SSC CGL 2022
A)

50

B)

72

C)

60

D)

54

8)

1500 मीटर की दौड़ में, अनिल ने बकुल को 150 मीटर से हराया और उसी दौड़ में बकुल ने चार्ल्स को 75 मीटर से हराया। अनिल ने चार्ल्स को कितनी दूरी से हराया?

SSC CGL 2022
A)

293.50 m

B)

200.15 m

C)

217.50 m

D)

313.75 m

9)

एक कार सामान्य गति से 6 किमी/घंटा तेज गति से 36 किमी की यात्रा करती है लेकिन वह समान दूरी सामान्य गति से 6 किमी प्रति घंटे धीमी गति से वापस आती है। यदि कार द्वारा लिया गया कुल समय 8 घंटे है। कार कितने घंटे के लिए तेज गति से चलती है।

A)

1 hr

B)

2 hr

C)

3 hr

D)

4 hr

10)

50 किमी चलने के बाद, एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और अपनी सामान्य गति के 75% पर यात्रा करती है और 45 मिनट देरी से पहुँचती है। यदि दुर्घटना 10 किमी आगे होती तो 35 मिनट देरी से पहुँचती। सामान्य गति ज्ञात कीजिये?

A)

20 kmph

B)

30 kmph

C)

40 kmph

D)

50 kmph

11)

एक कार 3 घंटे में 228 किमी की यात्रा करती है। 912 किमी की यात्रा करने में कितना समय लगेगा और 7 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?

A)

12 hours & 532 km

B)

12 hours & 535 km

C)

24 hours & 532 km

D)

24 hours & 535 km

12)

दो शहरों के बीच की दूरी 50 किमी/घंटा की गति से 7 घंटे में तय की जाती है। गति (किमी/घंटा में) कितनी बढ़ानी चाहिए ताकि 2 घंटे का यात्रा समय बच जाए?

SSC CGL 2022
A)

30

B)

20

C)

70

D)

40

13)

यदि रमन अपनी मोटर-साइकिल 24 किमी/घंटा की गति से चलाता है, तो वह अपने कार्यालय में 5 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि वह 30 किमी/घंटा की गति से मोटर-साइकिल चलाता है, तो वह 4 मिनट पहले अपने कार्यालय पहुंच जाता है। वह 27 किमी/घंटा की गति से अपने कार्यालय तक पहुँचने में कितना समय (मिनटों में) लेगा?

SSC CGL 2022
A)

55

B)

45

C)

50

D)

40

14)

अखिल पहले 12 किमी की यात्रा 16 किमी/घंटा की गति से और अगली 6 किमी की यात्रा 20 किमी/घंटा की गति से करता है। उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

SSC CGL 2022
A)

\(17\frac{1}{2}\)

B)

\(18\frac{1}{5}\)

C)

\(16\frac{4}{5}\)

D)

\(17\frac{1}{7}\)

15)

एक कार 50 मिनट में 90 किमी की दूरी तय करती है। इसकी चाल (मी/से में) क्या है?

SSC CGL 2022
A)

108

B)

90

C)

60

D)

30

16)

A, 'd' किमी चलने में B से 3 घंटे अधिक समय लेता है। यदि A अपनी गति को दोगुना कर देता है, तो वह B से 1 घंटे कम समय में यह दूरी तय कर सकता है। A को 'd' किमी चलने में कितना समय (घंटों में) चाहिए?

SSC CGL 2022
A)

5

B)

4

C)

9

D)

8

17)

श्याम अपने कार को 30 किमी 45 किमी/घंटा की गति से चलाता है और अगले 1 घंटे 20 मिनट के लिए, वह इसे 51 किमी/घंटा की गति से चलाता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

SSC CGL 2022
A)

49

B)

47

C)

48

D)

48.5

18)

एक व्यक्ति 5 किमी/घंटा की गति से 5x दूरी, 5 किमी/घंटा की गति से x दूरी और 6 किमी/घंटा की गति से 4x दूरी तय करता है और कुल 112 मिनट लेता है। व्यक्ति द्वारा तय की गई कुल दूरी (किमी में) कितनी है?

SSC CGL 2022
A)

10

B)

8

C)

12

D)

9

19)

एक रेलगाड़ी एक समान गति से 225 किमी की दूरी \(2\frac{1}{2}\) घंटों में तय करती है। समान गति से 630 किमी की दूरी तय करने में रेलगाड़ी द्वारा लिया गया समय (घंटों में) है:

SSC CGL 2022
A)

4

B)

7

C)

6

D)

5

20)

एक ट्रेन एक समान गति से 225 किमी की दूरी  \(2\frac{1}{2} \) घंटों में तय करती है। 450 किमी की दूरी उसी गति से तय करने में लगने वाला समय, घंटों में है:

SSC CGL 2022
A)

5

B)

3

C)

4

D)

6

21)

900 किमी की यात्रा 11 घंटे में पूरी होती है। यदि यात्रा का दो-पाँचवाँ भाग 60 किमी/घंटा की गति से पूरा किया जाता है, तो शेष यात्रा किस गति (किमी/घंटा में) से पूरी की जाती है?

SSC CGL 2022
A)

84

B)

72

C)

108

D)

90

22)

दो ट्रेनों की गति का अनुपात 2 : 7 है। यदि पहली ट्रेन 5 घंटे में 250 किमी चलती है, तो दोनों ट्रेनों की गति (किमी/घंटा में) का योग क्या है?

SSC CGL 2022
A)

175

B)

225

C)

150

D)

250

23)

एक कार पहले 275 किमी 50 किमी/घंटा की औसत गति से चलती है और अगले 315 किमी 70 किमी/घंटा की औसत गति से चलती है। संपूर्ण यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC CGL 2022
A)

58.5

B)

62

C)

59

D)

60

24)

एक ट्रेन 400 किमी की दूरी एक समान गति से तय करती है। यदि गति 10 किमी/घंटे अधिक होती, तो उस यात्रा में 2 घंटे कम समय लगते। उसके द्वारा यात्रा को पूरी करने में सामान्यतः कितना समय (घंटे में) लगता है?

SSC CPO 2020
A)

12

B)

15

C)

8

D)

10

25)

A को 40 किमी चलने में B से 2 घंटे 30 मिनट अधिक लगते हैं। यदि A अपनी गति को दोगुना कर देता है, तो वह इस अंतर को B से 1 घंटा कम कर सकता है। A और B द्वारा 40 किमी की दूरी तय करने में औसत समय कितना लगा ?

SSC CPO 2020
A)

5 घंटे 15 मिनट

B)

7 घंटे 15 मिनट

C)

6 घंटे

D)

5 घंटे 45 मिनट

26)

एक लड़का अपनी गति को अपनी मूल गति का \(\frac{9}{5}\) गुना तक बढ़ा देता है। ऐसा करने से, वह सामान्य समय से 40 मिनट पहले अपने स्कूल पहुंच जाता है। वह आमतौर पर कितना समय (मिनटों में) लेता है?

SSC CPO 2020
A)

120

B)

30

C)

45

D)

90

27)

एक बस 1 घंटे 30 मिनट में 60 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जबकि समान दूरी को एक कार द्वारा तय करने में 45 मिनट लगते है। कार की चाल का बस की चाल से अनुपात क्या है?

SSC CPO 2020
A)

5 : 3

B)

1 : 2

C)

2 : 1

D)

3 : 5

28)

एक व्यक्ति 300 किमी की दूरी तय करता है और फिर आरंभिक बिंदु पर लौट आता है। जाने में उसके द्वारा लिया गया समय, वापस आने में लिए गए समय से 5 घंटे अधिक है। यदि वह जाने की चाल की तुलना में 10 किमी/घंटा अधिक चाल से लौटा हो, तो जाते समय उसकी चाल (किमी/घंटा में) क्या थी?

SSC CPO 2020
A)

15 किमी/घंटा

B)

20 किमी/घंटा

C)

30 किमी/घंटा

D)

25 किमी/घंटा

29)

एक व्यक्ति 300 किमी की दूरी तय करता है और फिर प्रारंभिक बिंदु पर लौटता है। गंतव्य यात्रा में उसके द्वारा लिया गया समय वापसी यात्रा में लिए गए समय से 5 घंटे अधिक है। यदि वह जाने की गति से 10 किमी/घंटे अधिक गति से लौटता है, तो पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटे में) क्या है?

SSC CPO 2020
A)

15

B)

24

C)

20

D)

30

30)

एक बस 1 घंटे 15 मिनट में 60 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जबकि उसी दूरी को कार द्वारा 45 मिनट में तय किया जाता है। बस की गति औरकार की गति का अनुपात क्या है?

SSC CPO 2020
A)

5 : 3

B)

1 : 3

C)

3 : 1

D)

3 : 5

31)

A को 40 किमी चलने में B से 2 घंटे 30 मिनट अधिक लगते हैं। यदि A अपनी गति को दोगुना कर देता है, तो वह इसे B से 1 घंटे कम में कर सकता है। A को 40 किमी की दूरी तय करने में A को कितने समय (घंटों में) की आवश्यकता होती है?

SSC CPO 2020
A)

9

B)

7

C)

5

D)

6

32)

एक महिला 1 घंटे 45 मिनट में 30 किमी साइकिल चलाती है। उसकी यात्रा का एक हिस्सा 18 किमी लंबी एक समतल सड़क पर है, और शेष यात्रा चढाई वाली है। यदि समतल सड़क पर महिला की औसत गति 24 किमी/घंटा है, तो चढाई वाले स्थान पर उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

20

B)

15

C)

12

D)

10

33)

एक कार 4 घंटे में एक निश्चित दूरी को 45 किमी/घंटा की नियत गति से तय करती है। यदि कार 40 किमी/घंटा की गति से चलती है। समान दूरी को तय करने में यह कितना अधिक समय (मिनटों में) लेगी?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

40

B)

25

C)

20

D)

30

34)

एक ट्रेन दो स्टेशनों के बीच की दूरी 220 मिनट में तय करती है। यदि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 484 किमी है, तो ट्रेन की गति किमी/घंटा में क्या है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

115

B)

120

C)

105

D)

132

35)

एक व्यक्ति को 108 किमी की दूरी 9 घंटे में तय करनी होती है। यदि वह \(2\over3\) दूरी को \(5\over9\) गुना समय में तय करता है, तो शेष दूरी को शेष समय में तय करने के लिए उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या होनी चाहिए?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

9

B)

10

C)

8

D)

12

36)

एक व्यक्ति अपने गंतव्य पर 32 मिनट देरी से पहुँचता है यदि उसकी गति 6 किमी/घंटा है, और यदि उसकी गति 7 किमी/घंटा है तो वह समय से 18 मिनट पहले पहुँच जाता है। तो उसके प्रारंभिक बिंदु से उसके गंतव्य तह की दोगुनी दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए।

SSC Selection Post Matric 2022
A)

55

B)

70

C)

60

D)

65

37)

एक कार 15 मिनट 30 किमी/घंटा की गति से, 30 मिनट 60 किमी/घंटा से और 1 घंटा \(66\frac{2}{3}\) किमी/घंटा से यात्रा करती है। कार की औसत गति (किमी/घंटा में) कितनी (दशमलव के ठीक एक स्थान तक) है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

59.5

B)

60.7

C)

61.8

D)

56.9

38)

एक कार एक निश्चित दूरी को एक समान गति से 19.2 घंटे में तय कर सकती है। यदि गति में 8 किमी प्रति घंटा से वृद्धि की जाती है, तो समान दूरी को 18 घंटे में तय किया जाता है। तो दूरी (किमी में) है:

SSC Selection Post Matric 2022
A)

2340

B)

2403

C)

2034

D)

2304

39)

P, Q और R ने 4000 मीटर की साइकिल दौड़ में भाग लिया। P, Q की तुलना में दुगनी गति से साइकिल चलाता है और R, Q की आधी गति से साइकिल चलाता है। यदि R, 40 मिनट में दौड़ पूरी करता है, तो P की गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

24

B)

20

C)

18

D)

30

40)

1000 km की एक यात्रा में, एक व्यक्ति कुल दूरी के पहले 5/8 भाग के लिए 50 km/h की चाल से गाड़ी चलाता है। यदि वह पूरी दूरी को 19 घंटे (विराम समय शामिल नहीं है) में तय करता है, तो शेष यात्रा के दौरान उसकी चाल (km/h में, 1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

SSC Selection Post Matric 2022
A)

60.2

B)

57.7

C)

65.8

D)

55.5

41)

एक कार अपनी यात्रा के पहले 80 km की दूरी 40 km/h की चाल से तय करती है। चालक 30 मिनट के लिए एक चाय की दुकान पर रुकता है और फिर 4 घंटे तक 60 km/h की चाल से अपनी यात्रा जारी रखता है। उसकी ओसत चाल (km/h में, 1 दशमलव स्थान तक पूर्णाकित) ज्ञात कीजिए।

SSC Selection Post Matric 2022
A)

49.2

B)

53.3

C)

48.5

D)

55.4

42)

भारी यातायात के कारण एक व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर 30 मिनट की देरी से पहुंचता है. क्योंकि वह अपनी सामान्य चाल की \(7\over9\) गुनी चाल से ही गाड़ी चला सका। उसकी यात्रा का सामान्य समय (घंटे और मिनट मे) ज्ञात कीजिए।

SSC Selection Post Matric 2022
A)

2 hours 10 minutes

B)

2 hours 15 minutes

C)

1 hour 30 minutes

D)

1 hour 45 minutes

43)

अनु अपनी कार घंटे तक 60 Km/hr की चाल से, 2 घंटे तक 55 Km/hr की चाल से और 3 घंटे तक 45 Km/hr की चाल से चलाती है। कार की औसत चाल्र ((Km/hr) क्या है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

48.33

 

B)

49

C)

\(50 {5\over 6}\)

 

D)

52.5

44)

A ने 36 km/h की औसत चाल से स्थान P से स्थान Q तक यात्रा की। उसने कुल दूरी का प्रथम 75% हिस्सा समय के चार-पांचवें भाग में तय किया और शेष दूरी  x km/h की नियत चाल से तय की।x का मान ज्ञात कीजिए।

SSC Selection Post Matric 2022
A)

50

B)

40

C)

60

D)

45

45)

एक कार 54 किमी/घंटा की गति से एक निश्चित दूरी को तय करने में 50 मिनट का समय लेती है। यदि गति में 25% की वृद्धि की जाती है, तो समान दूरी के तीन-चौथाई को तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

SSC CHSL 2021
A)

40 minutes

B)

30 minutes

C)

35 minutes

D)

25 minutes

46)

एक बस 6 घंटे में 360 किमी की दूरी तय करती है। यदि वह अपनी सामान्य गति से एक चौथाई गति से यात्रा करती है, तो समान दूरी को तय करने में उसे कितना अधिक समय लगेगा?

SSC CHSL 2021
A)

16 hours

B)

12 hours

C)

14 hours

D)

18 hours

47)

रघु 48 किमी/घंटा की गति से 2 घंटे 28 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करने में सक्षम है। यदि वह समान दूरी को 1 घंटे 36 मिनट में तय करना चाहता है, तो उसकी नई गति क्या होनी चाहिए?

SSC CHSL 2021
A)

64 km/h

B)

66 km/h

C)

72 km/h

D)

74 km/h

48)

एक कार की गति एक बस की गति से 40% अधिक है। एक ट्रेन \(8\frac{1}{2}\) घंटे में 1020 किमी की दूरी तय करती है। यदि बस की गति ट्रेन की गति से आधी है तो कार \(1\frac{3}{4}\) घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?

SSC CHSL 2021
A)

164 किमी

B)

145 किमी

C)

147 किमी

D)

174 किमी

49)

डिंपल एक हाईवे पर 90 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही है, जबकि सचिन 108 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रहा है। उनकी गतियों के बीच का अंतर मीटर/सेकंड में क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

5

B)

6

C)

4

D)

3

50)

मोहन को 63 किमी चलने में किशोर से 2 घंटे अधिक समय लगता है। यदि मोहन अपनी गति 50% बढ़ा देता है, तो वह इस दूरी को किशोर से 1 घंटे कम समय में पूरा कर सकता है। किशोर को 63 किमी चलने में कितना समय लगता है?

SSC CHSL 2021
A)

7 घंटे

B)

6 घंटे

C)

9 घंटे

D)

5 घंटे

51)

एक ट्रेन 99 किमी/घंटा की गति से चल रही है। यदि ट्रेन 565 मीटर लंबी है, तो 975 मीटर लंबी सुरंग को पार करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय (सेकंड में) क्या होगा?

SSC CHSL 2021
A)

54

B)

40

C)

42

D)

56

52)

अपनी सुबह की सैर के दौरान, अतुल 8 किमी/घंटा की गति से 45 मिनट तक चलता है और एक पार्क के 15 चक्कर लगाता है। शेखर उसी पार्क के 40 मिनट में 10 चक्कर लगाता है। शेखर की गति किमी/घंटा में क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

6

B)

7.2

C)

7.5

D)

6.75

53)

एक ट्रेन 66 किमी/घंटा की गति से चलती है और एक निश्चित समय के लिए पांच जंक्शनों पर रुकती है। यह एक दिन में 1485 किमी की दूरी तय करती है। यदि वह सभी जंक्शनों पर समान समयावधि के लिए रुकती है तो ट्रेन प्रत्येक जंक्शन पर कितने समय (मिनट में) रुकती है?

SSC CHSL 2021
A)

20

B)

15

C)

18

D)

12

54)

X और Y एक ही समय में स्थान A से स्थान B पर जाने के लिए शुरू करते हैं, जो A से 80 किमी दूर है। X, Y की तुलना में 4 किमी प्रति घंटे धीमी गति से यात्रा करता है। Y स्थान B पर पहुंचता है और स्थान B से 16 किमी दूर X पर वापस मुड़ता है। Y की गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

8

B)

12

C)

15

D)

9

55)

एक व्यक्ति 4 किमी/घंटे की गति से 18 मिनट में एक सुरंग पार करता है। सुरंग की लंबाई मीटर में कितनी है?

SSC CHSL 2021
A)

1800

B)

1600

C)

1400

D)

1200

56)

यदि कोई व्यक्ति 48 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है, तो वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा। वह अपनी यात्रा का दो-तिहाई भाग समय के पांच-छठे भाग में पूरा करता है। समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शेष दूरी को तय करने के लिए उसे किस गति (किमी/घंटा में) से यात्रा करनी चाहिए?

SSC CHSL 2021
A)

96

B)

100

C)

48

D)

50

57)

एक व्यक्ति P से Q तक, 30 किमी की दूरी, 2 घंटे 48 मिनट में साइकिल से तय करता है। P से सड़क 18 किमी के लिए एक समतल सड़क है और फिर यह Q तक चढ़ाई करती है। समतल सड़क पर आदमी की औसत गति 15 किमी/घंटा है। उसकी चढ़ाई पर औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

7.5

B)

12

C)

9

D)

10.5

58)

एक साइकिल के पहिये की त्रिज्या 42 सेमी है। यह 25 सेकेंड में 40 चक्कर लगाती है। इसकी गति (किमी/घंटा में, एक दशमलव स्थान तक) क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

3.5

B)

11.6

C)

9.5

D)

15.2

59)

वैभव और विग्नेश प्रत्येक 78 किमी की दूरी इस प्रकार तय करते हैं कि वैभव की गति विग्नेश की गति से तेज है। उनकी गति का योग 91 किमी/घंटा है और दोनों द्वारा लिया गया कुल समय 3 घंटे 30 मिनट है। वैभव की गति कितनी है:

SSC CHSL 2021
A)

52 किमी/घंटा

B)

48 किमी/घंटा

C)

54 किमी/घंटा

D)

45 किमी/घंटा

60)

एक व्यक्ति अपराह्न 2 बजे स्थान A से स्थान B 4.5 किमी/घंटा की गति से जाता है, स्थान B पर 1.5 घंटे रहता है और 6 किमी/घंटा की गति से स्थान A वापस आता है। वह अपराह्न 7 बजे स्थान A वापस आता है। स्थान A और B के बीच की दूरी (किमी में) क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

\(8 \frac{1}{3}\)

B)

\(9 \frac{6}{11}\)

C)

\(8 \frac{2}{5}\)

D)

9

61)

ट्रेन A, ट्रेन B द्वारा 360 किमी की दूरी तय करने में लिए गए समय से  \(1\frac{4}{5}\)  घंटे अधिक समय लेती है। यदि ट्रेन A की गति दोगुनी हो जाती है, तो ट्रेन B द्वारा समान दूरी तय करने में लिए गए समय से 36 मिनट कम समय लेती है। ट्रेन B की गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

100

B)

90

C)

96

D)

120

62)

अशोक एक यात्रा को 7 घंटे में पूरा करता है। वह यात्रा के पहले आधे भाग को 24 किमी/घंटा की गति से और दूसरे आधे भाग को 32 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है। यात्रा की कुल दूरी कितनी है?

SSC CHSL 2021
A)

194 किमी

B)

188 किमी

C)

190 किमी

D)

192 किमी

63)

एक ट्रक एक निश्चित गति से 480 किमी की दूरी तय करता है। यदि गति को 8 किमी/घंटे कम कर दिया जाता है, तो वह समान दूरी को तय करने में 2 घंटे अधिक लेता है। इसकी मूल गति का 50% (किमी/घंटे में) कितना है?

SSC CHSL 2021
A)

40

B)

48

C)

24

D)

20

64)

एक कार 48 किमी की दूरी 40 किमी/घंटा की गति से और अन्य 52 किमी की दूरी 65 किमी/घंटा की गति से तय करती है। तय की गई कुल दूरी के लिए कार की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

SSC CHSL 2021
A)

52

B)

50

C)

52.5

D)

53

65)

अगर एक रेलगाड़ी की चाल उसकी सामान्य चाल से 20 km/h बढा दी जाती है तो उसे 300 km की दूरी तय करने में \(2{1\over2}\) घंटे कम लगते हैं। रेलगाडी को अपनी सामान्य चाल से 192 km की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा ?

SSC CGL 2020
A)

2.4 घंटे

B)

3 घंटे

C)

6 घंटे

D)

4.8 घंटे

66)

एक छात्र को 4 km/h की चाल से घर से स्कूल जाने में 1.25 घंटे लगते हैं । स्कूल से घर तक की वही दूरी 25% तक कम समय में तय करने के लिए उसे अपनी चाल को कितने प्रतिशत बढाना होगा ?

SSC CGL 2020
A)

 \(33{1\over3} \)%

B)

45%

C)

25%

D)

50%

67)

दो साइकिल सवार X और Y एक ही समय पर स्थान A से साइकिल चलाना शुरू करते हैं और क्रमशः 6 km/h और 8 km/h की चाल से स्थान B की ओर जाते हैं । यात्रा के दौरान 15 मिनट तक रुकने के बावजूद, Y, X से 10 मिनट पहले पहुँचता है । स्थान A और B के बीच कितनी दूरी है ?

SSC CGL 2020
A)

16.5 km

B)

8 km

C)

6 km

D)

10 km

68)

अमित ने 9 घंटे में 50 किमी की दूरी तय की । उन्होंने आंशिक रूप से पैदल 5 किमी/घंटा की गति से और आंशिक रूप से साइकिल से 10 किमी/घंटा की गति से यात्रा की । साइकिल पर तय की गई दूरी है |

SSC CGL 2020
A)

12 km.

B)

13 km.

C)

10 km.

D)

11 km.

69)

एक आदमी अपने घर से चलना शुरू करता है और 30 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है, वह अपने कार्यालय में 10 मिनट की देरी से पहुंचता है, और 24 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए, वह 18 मिनट की देरी से अपने कार्यालय पहुंचता है। उसके घर से उसके कार्यालय की दूरी (किमी में) है :

SSC CGL 2019
A)

18

B)

16

C)

12

D)

20

70)

अपनी सामान्य गति की 60% गति से चलते हुए, एक व्यक्ति अपने गंतव्य स्थल पर 1 घंटा 40 मिनट देरी से पहुंचता है | गंतव्य तक पहुंचने में उसका सामान्य समय (घंटों में) है |

SSC CGL 2019
A)

\(2\frac{1}{2}\)

B)

\(2\frac{1}{4}\)

C)

\(3\frac{1}{8}\)

D)

\(3\frac{1}{4}\)

71)

एक व्यक्ति 8 किमी/घंटे की गति से A से B तक की दूरी का 40% हिस्सा तय करता है, बाकी बचे हुए हिस्से में से 40% दूरी को 9 किमी/घंटे से तथा शेष बची हुई दूरी को 12 किमी/घंटे से तय करता है । उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) कितनी है ?

SSC CGL 2019
A)

\(9\frac{5}{8}\)

B)

\(9\frac{2}{3}\)

C)

\(9\frac{3}{8}\)

D)

\(9\frac{1}{3}\)

72)

416 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन A को ट्रेन B से \(2\frac{2}{3}\) घंटे अधिक लगते है । यदि A की गति दोगुनी हो जाए, तो वह B से \(1\frac{1}{3}\) घंटे कम लगाएगी | ट्रेन A की गति (किमी/घंटा में) क्या है ?

SSC CGL 2019
A)

 

56

B)

54

C)

52

D)

65

73)

एक व्यक्ति 60 किमी/घंटा की चाल से चलकर एक निश्चित समय में अपने गंतव्य पर पहुंच जाता है । वह अपनी यात्रा का 60%, \({2 \over 5}\) वें समय में पूरा करता है । शेष यात्रा को पूरा करने के लिए उसे किस गति से (किमी/घंटा में) यात्रा करनी चाहिए ताकि वह सही समय पर गंतव्य पर पहुंच जाए ?

SSC CGL 2019
A)

40

B)

48

C)

42

D)

36

showing 1 - 73 results of 73 results