Score Khel Tests Quiz Questions Papers Courses Typing Lectures Login
Hindi Version of the Ques with Green background are available only
SSC CGL 2019 objective Ques (33 results)
1)

एक ठोस लकड़ी के घन से अधिकतम आयतन का एक लम्ब वृत्तीय गोलाकार बेलन काटा जाता है । शेष बची हुई लकड़ी मूल घन के आयतन का कितना प्रतिशत है ? (एक पूर्णांक के निकटतम)

SSC CGL 2019
A)

19

B)

28

C)

23

D)

21

2)

यदि एक शंकु के आधार की त्रिज्या को दोगुना कर दिया जाता है, और नए शंकु का आयतन मूल शंकु के आयतन का तीन गुना हो जाता है, तो मूल शंकु की ऊंचाई का नए शंकु की ऊंचाई से अनुपात क्या होगा ?

SSC CGL 2019
A)

1 : 3

B)

4 : 3

C)

2 : 9

D)

9 : 4

3)

यदि किसी शंकु के आधार का व्यास 42 cm है तथा उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2310 वर्ग सेमी है, तो इसका आतयन (\({cm}^3\) में) कितना होगा ?

SSC CGL 2019
A)

25872

B)

19404

C)

12936

D)

38808

4)

यदि 32 सेमी x 12 सेमी x 9 सेमी विमाओं वाले एक घनाभ को समान आकार के दो घनों में काटा जाता है, तो घनाभ के पृष्ठीय क्षेत्रफल का दो घनों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल से अनुपात क्या होगा ?

SSC CGL 2019
A)

65 : 72

B)

37 : 48

C)

24 : 35

D)

32 : 39

5)

एक लंबवत प्रिज्म का आधार समलंब है, जिसकी समांतर भुजाएं 11 सेमी और 15 सेमी हैं तथा उनके बीच की दूरी 9 सेमी है। यदि प्रिज्म का आयतन 1731.6 घन सेमी है, तो प्रिज्म की ऊंचाई (सेमी में) होगी |

SSC CGL 2019
A)

15.6

B)

15.2

C)

14.8

D)

14.2

6)

एक बेलन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल \(352 cm^2\) है । यदि इसकी ऊंचाई 7 cm है, तो इसका आयतन (\(cm^3\) में) है: (\( \pi = \frac{22}{7}\) मानें)

SSC CGL 2019
A)

1408

B)

1078

C)

1243

D)

891

7)

एक खोखले अर्धगोलाकार बर्तन की आंतरिक और बाहरी त्रिज्याएँ क्रमशः 6 सेमी और 7 सेमी हैं। बर्तन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (\(cm^2\) में) कितना है ? 

SSC CGL 2019
A)

\(183 \pi\)

B)

\(189 \pi \)

C)

\(177 \pi\)

D)

\(174 \pi\)

8)

1 cm, x cm और 8 cm त्रिज्या वाले तीन ठोस धात्विक गोलों को पिघलाकर 18 सेमी व्यास के एक ठोस गोले में रूपांतरित (recast) किया जाता है । x cm त्रिज्या वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) है |

SSC CGL 2019
A)

\(144 \pi\)

B)

\(72\pi\)

C)

\(64\pi\)

D)

\(100\pi\)

9)

यदि एक गोले की त्रिज्या में 4 सेमी की वृद्धि की जाती है, तो इसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में \(464 \pi cm^2\) की वृद्धि होती है । मूल गोले का आयतन (\(cm^3\) में) कितना होगा ?

SSC CGL 2019
A)

\(\frac{15625}{6}\pi\)

B)

\(\frac{35937}{8}\pi\)

C)

\(\frac{11979}{2}\pi\)

D)

\(\frac{15625}{8}\pi\)

10)

एक सम पिरामिड का आयतन \( 45\sqrt{3} cm^3\) है और इसका आधार एक समबाहु त्रिकोण है जिसकी प्रत्येक भुजा 6 सेमी है । पिरामिड की ऊंचाई (सेमी में) क्या है ?

SSC CGL 2019
A)

15

B)

18

C)

12

D)

20

showing 1 - 10 results of 33 results