SSC CGL 20221)ΔABC में, बिंदु P, Q और R को क्रमशः भुजाओं AB, BC और CA पर इस प्रकार लिया जाता है कि BQ = PQ और QC = QR है। यदि ∠BAC = 75º है, तो ∠PQR (डिग्री में) का माप क्या है?
30
SSC CGL 20222)एक समबाहु त्रिभुज ABC केंद्र O वाले वृत्त में अंकित है। D लघु चाप BC पर एक बिंदु है और ∠CBD = 40º है। ∠BCD का माप ज्ञात कीजिए।
20º
SSC CGL 20223)एक समकोण त्रिभुज की तीनों भुजाओं की लंबाई क्रमशः (x - 1) सेमी, (x + 1) सेमी और (x + 3) सेमी है। समकोण त्रिभुज का कर्ण (सेमी में) है:
10
SSC CGL 20224)एक समबाहु त्रिभुज की ऊँचाई (सेमी में) क्या है, जिसकी प्रत्येक भुजा 8 सेमी है?
4√3
SSC CGL 20225)ΔACD में, B और E क्रमशः भुजा AC और AD पर दो बिंदु इस प्रकार हैं कि BE, CD के समानांतर है। CD = 9 सेमी, BE = 6 सेमी, AB= 5 सेमी और ED= 2 सेमी है। AE और BC की लंबाई (सेमी में) के माप क्या हैं?
4, 2.5
SSC CGL 20226)ΔLMN में, ∠L और ∠N का समद्विभाजक 112° के कोण पर प्रतिच्छेदित करता है। ∠M का माप (डिग्री में) क्या है?
44
SSC CGL 20227)एक समकोण त्रिभुज की दो लंबवत भुजाओं के बीच का अंतर 17 सेमी है और इसका क्षेत्रफल 84 सेमी 2 है। त्रिभुज का परिमाप (सेमी में) क्या है?
56
SSC CGL 20228)ΔABC में ∠B का समद्विभाजक AC से D पर मिलता है। यदि AB = 12 सेमी, BC = 18 सेमी और AC = 15 सेमी है, तो AD की लंबाई (सेमी में) क्या है?
6
SSC CGL 20229)∆ ABC में, ∠A = 88° है। यदि I त्रिभुज का अंतःकेंद्र है, तो ∠BIC की माप क्या है?
134°
SSC CGL 202210)∆ ABC की भुजाएँ AB और AC को क्रमशः बिंदु D और E तक बढ़ाया गया है। ∠CBD और ∠BCE के समद्विभाजक P पर मिलते हैं। यदि ∠A = 78°, तो ∠P का माप क्या है?
51°