SSC CPO 202031)छह मित्र में दो रेखाओं में बैठे हैं, एक रेखा दूसरी रेखा के पीछे है, और सभी मित्र उत्तर के सम्मुख हैं। प्रत्येक पंक्ति में तीन मित्र हैं। जोगी, विक्रांत और सरोज के बीच बैठा है। श्रीकांत, विक्रांत के ठीक पीछे बैठा है। वाणी, त्रिप्ती के ठीक दाईं ओर बैठी है। कौन-से तीन व्यक्ति एक ही पंक्ति में बैठे हैं?
जोगी, विक्रांत और सरोज
SSC CPO 202032)ब्लैकबोर्ड की तरफ मुंह करके बेंच पर पांच छात्र J, K, L, M और N बैठे हैं। K, M के ठीक दायीं ओर बैठा है, जो बाईं छोर ओर बैठा है। यदि J, L के ठीक बाएं है, लेकिन N के ठीक दाएं है, तो बेंच के बीच में कौन बैठा है?
N
SSC CPO 202033)कक्षा में X ऊपर से 7वें और Y नीचे से 16वें स्थान पर है। यदि वे अपने स्थान परस्पर बदलते हैं, तो X ऊपर से 21वें स्थान पर हो जाता है। नीचे से Y का स्थान क्या होगा?
30वां
SSC CPO 202034)छह व्यक्ति P, Q, R, S, T और U केंद्र के सम्मुख एक षट्भुजाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। U, P जो R के ठीक बाएं है। S, U के निकटस्थ दाएं बैठा है और T, P और S के बीच में है। Q का बैठने का स्थान क्या था?
T के सम्मुख
SSC CPO 202035)रोहित अपनी कक्षा में शीर्ष से 18वें स्थान पर हैं। जब नीचे से गिना जाता है, तो वह 36वें स्थान पर आता है। कक्षा में छात्रों की कुल संख्या कितनी है?
53
SSC CGL 202236)अमित, गौरव, हातिम, वरुण, युक्ति और जैद एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। गौरव, अमित के बायें से चौथा है। युक्ति एक कोने पर बैठी है। हातिम, युक्ति के बायें से चौथा है। ज़ैद, गौरव के दायें से तीसरे स्थान पर है। जैद के बायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
हातिम
SSC CGL 202237)पांच व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख होकर बैठे हैं। छोर पर बैठे दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति अंतर्मुखी और दूसरा बहिर्मुखी है। बुद्धिमान व्यक्ति के निकटतम दायें एक पतला व्यक्ति बैठा है। बहिर्मुखी व्यक्ति के निकटतम बाएं एक कमजोर व्यक्ति बैठा है। बुद्धिमान व्यक्ति. अंतर्मुखी और पतले व्यक्तियों के ठीक बीच में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति बीच में बैठा है?
पतला
SSC CGL 202238)रीता दक्षिण-पूर्व दिशा के सम्मुख खड़ी है। सर्वप्रथम, वह 135° दक्षिणावर्त मुड़ती है। उसके बाद, वह 90° वामावर्त मुड़ती है। फिर वह 45° दक्षिणावर्त मुड़ती है, उसके बाद 135° वामावर्त मुड़ती है। अब वह किस दिशा के सम्मुख है?
East
SSC CGL 202239)उससही विकल्प का चयन कीजिएजो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में दर्शाताहै जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।
1. Junketeered
2. Junction
3. Junketers
4. Junketeering
5. Junctures
2, 5, 1, 4, 3
SSC CGL 202240)सात मित्र, सुभी, प्रिंस, केतन, विशाल, महिमा, क्रिश और नैतिक, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर अपनी पीठ केंद्र की ओर करके बैठे हैं। सुभी, प्रिंस के निकटतम दायें बैठी है। नैतिक और क्रिश, विशाल के निकटतम बायें या दायें नहीं बैठे हैं। विशाल, प्रिंस के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। महिमा, विशाल के निकटतम दायें बैठी है। प्रिंस के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
केतन