SSC CPO 202051)एक खेत में कुछ परिचारकों के साथ 48 बत्तख, 42 बकरियां और 10 गाय हैं। यदि पैरों की कुल संख्या सरों की कुल संख्या से 216 अधिक है, तो खेत में परिचारकों की संख्या क्या है?
12
SSC CPO 202052)एक नल 4 घंटे में 1250 लीटर की टंकी भर सकता है, जबकि दूसरा नल उसी टंकी को 8 घंटे में भर सकता है। एक निकासी नल 6 घंटे में उस टंकी को खाली कर सकता है। यदि सभी तीन नल एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा?
4.8 घंटे
SSC CPO 202053)चार व्यक्तियों की कुल आयु का योग 86 वर्ष है। 4 साल पहले उनकी औसत आयु क्या थी?
17.5 वर्ष
SSC CPO 202054)साइकिल के चार पहिये और तीन ट्यूब का क्रय मूल्य 720 रुपये है, जबकि साइकिल के तीन पहिये और चार ट्यूब का क्रय 610 रुपये है। एक ट्यूब का क्रय मूल्य क्या है?
40 रुपये
SSC CGL 202255)मोहित और सुदेश ने एक ही दुकान से पेन और नोटबुक खरीदी। मोहित ने 180 रुपये की राशि का भुगतान करके 3 पेन और 6 नोटबुक खरीदी। सुदेश ने 116 रुपये की राशि का भुगतान करके 5 पेन और 2 नोटबुक खरीदी। मोहित ने नोटबुक खरीदने में कितना खर्च किया?
138 रुपये
SSC CGL 202256)एक वर्गाकार पार्क की एक भुजा 12 मीटर है। यदि पार्क के चारों ओर 24 मीटर भुजा वाला एक वर्गाकार बगीचा बनाया जाता है, तो बगीचे के साथ पार्क का कुल क्षेत्रफल क्या होगा?
576 मीटर2
SSC CGL 202257)यदि किसी संख्या का 90%, 621 है, तो उस संख्या के 20% का 50% क्या होगा?
69
SSC CGL 202258)A, B से 25 वर्ष छोटा है। 15 वर्ष बाद B की आयु, C की आयु से दोगुनी होगी। B की वर्तमान आयु, C की वर्तमान आयु की तीन गुना है। तो A की वर्तमान आयु क्या है?
20 वर्ष
SSC CGL 202259)पाँच बक्सों A, B, C, D और E में से B, A से तीन गुना भारी है। C, E से 40 किग्रा भारी है। D, E से साढ़े तीन गुना भारी है और C, A से पांच गुना भारी है। E का वजन 40 किग्रा है। कौन सी वस्तु सबसे हल्की है और उसका भार कितना है?
A 16 किग्रा
SSC CGL 202260)80 सेमी भुजा वाले एक घन को सभी फलकों पर पीले रंग से रंगा जाता है और फिर 8 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में काटा जाता है। उन छोटे घनों की संख्या ज्ञात कीजिए जिनके तीनों फलक रंगे हुए हैं।
8