SSC CHSL 202111)पूरे देश में 250 केंद्रों में एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रति केंद्र आवेदकों की औसत संख्या 1250 पाई गई। हालांकि, बाद में यह महसूस किया गया कि एक केंद्र में, आवेदकों की संख्या को 1658 के बजाय 1758 के रूप में गिना गया था। प्रति केंद्र आवेदकों की सही औसत संख्या क्या थी?
1249.6
SSC CHSL 202112)कृतिका के पास ₹21,450 थे। उसने इस राशि का 16% वाहन पर खर्च किया। फिर, उसने शेष राशि का 50% राशन पर खर्च किया। फिर, उसने इंटरनेट खर्च पर ₹991 खर्च किए। अब उसके पास कितने रुपये बचे हैं?
₹8,018
SSC CHSL 202113)तीन कर्मचारियों सलोनी, रीमा और कल्याणी की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 54 ∶ 21 ∶ 59 है। यदि रीमा की वार्षिक आय 5,04,000 रुपये है, तो सलोनी और कल्याणी की वार्षिक आय का योग क्या है?
27,12,000 रुपये
SSC CHSL 202114)ईंधन की कीमत में अब 20% की वृद्धि हुई है। यदि कोई ग्राहक ईंधन पर अपना व्यय वही रखना चाहता है, तो उसे ईंधन की मात्रा की खपत को कितना कम करना चाहिए?
\(16\frac{2}{3}\%\)
SSC CHSL 202115)विशाल ₹1,122 की धनराशि को चार मित्रों A, B, C और D के बीच क्रमशः 11 : 17 : 14 : 9 के अनुपात में विभाजित करता है। D की तुलना में B कितनी अधिक धनराशि प्राप्त करता है?
₹176
SSC CHSL 202116)दो अंकों की एक संख्या के दो अंकों का योग 13 है और दो अंकों को आपस में बदलने पर प्राप्त संख्या मूल संख्या से 27 कम है। मूल संख्या क्या है?
85
SSC CHSL 202117)एक ड्रम में 40 लीटर दूध है। एक चौथाई दूध को निकाल कर पानी से बदल दिया जाता है। फिर, मिश्रण का आधा भाग निकाल लिया जाता है और पानी से बदल दिया जाता है। ड्रम में बचे हुए दूध और पानी की क्रमशः मात्रा कितनी है?
15 लीटर और 25 लीटर
SSC CHSL 202118)पुत्र के जन्म के समय पिता की आयु पुत्र की वर्तमान आयु के समान है। यदि पुत्र की आयु पांच वर्ष पूर्व 15 वर्ष थी, तो पिता की वर्तमान आयु क्या है?
40 वर्ष
SSC CHSL 202119)विराट, केतन और रोहन के बीच कुल 1012 टॉफ़ियों का वितरण क्रमशः 6 : 9 : 8 के अनुपात में किया जाना है
352
SSC CHSL 202120)मोहाली से दिल्ली के लिए ट्रेन के 2 टिकटों और मोहाली से जम्मू के लिए 3 टिकटों की कीमत ₹800 है। लेकिन मोहाली से दिल्ली के 3 टिकटों और मोहाली से जम्मू के 2 टिकटों की कीमत ₹700 है। मोहाली से क्रमश: दिल्ली और जम्मू के लिए टिकट की कीमतें क्या हैं?
₹100, ₹200