SSC CPO 202011)रितिक अपने कार्यालय से सीधे पूर्व की ओर गया और 4 किमी की यात्रा करने के बाद दाएं मुड़ गया। यहां से, उसने 3 किमी की दूरी तय की और फिर से एक दायां मोड़ लिया। 4 किमी की दूरी तय करने के बाद, वह अंततः बाएं मुड़ गया और सीधे यात्रा की। रितिक अंत में किस दिशा में आगे बढ़ रहा था?
दक्षिण
SSC CPO 202012)विद्यालय जाते समय, रोहित अपने घर से 2 किमी सीधे जाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 4 किमी जाता है। यहां से, वह दाएं मुड़ता है, और 2 किमी की दूरी तय करने के बाद, वह फिर से दाएं मुड़ता है और अंत में विद्यालय पहुंचने के लिए 2 चलता है। यदि वह अंततः पश्चिम दिशा में चल रहा था, तो विद्यालय से उसका घर किस दिशा में है?
उत्तर-पश्चिम
SSC CGL 202213)गौरव अपने उत्तर की ओर मुख वाले घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकलता है और 25 मीटर सीधा चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 36 मीटर चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 47 मीटर चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 36 मीटर चलता है। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है?
22 मीटर, उत्तर
SSC CGL 202214)छह मकान, A, B, C, D, E और F, एक कॉलोनी में स्थित हैं। D, E के 60 मीटर दक्षिण में है। F, B के 40 मीटर दक्षिण में है। A, E के 30 मीटर उत्तर में है। F, A के 50 मीटर पूर्व में है। C, B के 50 मीटर पश्चिम में है। A के संदर्भ में C का स्थान ज्ञात कीजिए।
40 मीटर, उत्तर
SSC CGL 202215)श्रीनिजा अपने घर से 9 किमी पश्चिम की ओर चलती है, फिर दक्षिण की ओर मुड़ती है और 11 किमी चलती है। फिर वह पूर्व की ओर 13 किमी चलती है और अंत में पश्चिम की ओर 4 किमी चलती है। श्रीनिजा अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूर है?
11 किमी
SSC CGL 202216)P, Q, R, S, T, U, V और W नाम के आठ रेस्तरां उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी रेखा में स्थित हैं। S, T के बाएं दूसरे स्थान पर है। W, P के बाएं तीसरे स्थान पर है। T, P और V के बीच में है। S, V के बाएं तीसरे स्थान पर है। W, U के निकटतम दाएं है। R, P के दाएं तीसरे स्थान पर है। S के दाएं चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
R
SSC CGL 202217)एक सुबह, चित्रशी और अयान एक दूसरे के आमने-सामने बैठते हैं। यदि अयान की छाया चित्रशी के बाईं ओर पड़ती है, तो अयान किस दिशा के सम्मुख है?
दक्षिण
SSC CGL 202218)सहसरा अपने घर से उत्तर की ओर दौड़ना प्रारंभ करती है। 40 मीटर के बाद वह बाएं मुड़ती है और 75 मीटर दौड़ती है। वह फिर दाएं मुड़ती है और 30 मीटर दौड़ती है, और फिर से 75 मीटर दौड़ने के लिए दाएं मुड़ती है। वह अंततः किस दिशा में दौड़ रही है?
पूर्व
SSC CGL 202219)अनामिका, गोपाल, निश्चल, वनमयी, श्रेष्ठ और श्रीपद उत्तर के सम्मुख होकर एक सीधी रेखा में बैठे हैं। निश्चल, गोपाल के निकटतम बाएँ है। श्रेष्ठ, अनामिका और श्रीपद के बीच में है। श्रीपद दाएं छोर से दूसरे स्थान पर है। निश्चल और वनमयी के बीच चार व्यक्ति बैठे हैं। यदि गोपाल और श्रीपद अपने स्थानों को आपस में बदल लेते हैं, तो वनमयी और श्रेष्ठ के बीच में कौन बैठा होगा?
गोपाल
SSC CGL 202220)सूर्यास्त के समय लोपा और कृतिका एक दूसरे के सम्मुख होकर बैठे हैं। यदि लोपा की छाया कृतिका के दाईं ओर पड़ती है, तो कृतिका किस दिशा के सम्मुख है?
उत्तर